हमारे बारे में | About Us
Three decades of selfless service towards a better India
मानव कल्याण एवं विकास समिति उत्तर प्रदेश के सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत 22 अप्रैल 1992 से विधिवत पंजीकृत एक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी संस्था है। विगत तीन दशकों से हमारा संगठन निस्वार्थ सेवा, सामाजिक उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ समाज के वंचित, निर्धन एवं जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु सतत कार्य कर रहा है।
Manav Kalyan Evam Vikas Samiti is a non-profit social welfare organization, duly registered under the Societies Registration Act, 1860, Government of Uttar Pradesh, on 22 April 1992. For more than three decades, our organization has been dedicated to selfless service, social upliftment, and nation-building, striving to bring positive and sustainable change in the lives of underprivileged, marginalized, and needy communities.
हमारी संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, गौ-सेवा, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, ग्रामीण विकास, आपदा राहत, मानव-सेवा तथा राष्ट्र-सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बनाकर एक समरस, समृद्ध और संस्कारित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देना है।
Our organization is committed to serving society through a wide range of initiatives, including education, healthcare, environmental conservation, cow protection (Gau Seva), women and child welfare, skill development, rural development, disaster relief, humanitarian services, and nation-building activities. Our mission extends beyond providing assistance—we aim to empower individuals by making them self-reliant, aware, and capable, thereby contributing to the creation of a harmonious, prosperous, and culturally enriched India.
"सेवा ही हमारा धर्म, मानवता ही हमारी पहचान और राष्ट्र निर्माण ही हमारा संकल्प है।"
"Service is our Dharma, Humanity is our Identity, and Nation Building is our Commitment."